यूरिन इंफेक्शन का इलाज करने के बेहद आसान और प्रभावी तरीके

यूरिन इंफेक्शन का इलाज करने के बेहद आसान और प्रभावी तरीके

सेहतराग टीम

आधुनिक समय में कई तरह की समस्याएं होती हैं। उनमें से एक है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन जो आज के समय में काफी सामान्य है। ये बीमारी पुरूषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होता है। इसमें मूत्राशय और उसकी नली संक्रमित हो जाती है। ये कई कारणों से हो सकता है। कई बार लोग किसी काम की वजह से लंबे समय तक यूरिन रोक कर रखते हैं। अगर ऐसा करते हैं तो ये भी यूटीआई का एक कारण है। वहीं डायबिटीज, प्रेग्नेंसी, मोनोपॉज के समय भी ये इंफेक्शन हो सकते हैं।

पढ़ें- ये फूड्स खाएं, दूर होगी शरीर की सुस्ती और थकान

यूरिन इंफेक्शन की समस्या से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। कई महिलाओं  को जल्दी-जल्दी ये समस्या होती रहती हैं। ऐसे में आप कुछ नैचुरल उपाय अपना सकती हैं। जानिए इन उपायों के बारे में। 

यूरिन इंफेक्शन के लक्षण (Symptoms of Urin Infection in Hindi):

  • बार-बार यूरिन आना
  • यूरिन कम आना
  • यूरिन करते समय जलन होना
  • पेट के निचले हिस्से में अधिक दर्द होना
  • बुखार
  • उल्टी जैसा महसूस होना
  • यूरिन से खून आना
  • गंदा और बदबूदार यूरिन आना

यूरिन इंफेक्शन से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय (Natural Home Remedy for Urine Infection in Hindi):

गोक्षुरादि गुग्गुल

गोक्षुरादि गुग्गुल आयुर्वेदिक दवा है। जिसका सेवन करने से भी यूरिन इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स

छोटी अगुंली के टॉप पर दबाएं। इससे लाभ मिलेगा। इसके अलावा हथेली के बीच में दबाएं। 

कपालभाति

रोजाना कपालभाति करने से यूरिन इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसलिए रोजाना 10 से आधा घंटे तक कपालभाति करे।

गौखरू

आयुर्वेद  में गौखरू का बहुत अधिक महत्व है। इसे ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस और गोक्षुर नाम से भी जाना है। यद देखने में भला ही छोटा होता है लेकिन इसका सेवन करने आप कई खतरनाक बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। इसका सेवन करके आप यूरिन इंफेक्शन की समस्या से छुटकारा सकते है। इसके लिए  गोखरू को 400 ग्राम पानी में डालकर उबाल लें। जब ये 10 ग्राम बचे तब इसका सेवन करें।  आप चाहे तो इसमें वरुण छाल भी डाल सकते हैं।

इसे भी पढेें-

किडनी में पथरी होने के ये हैं 3 सबसे बड़े और सामान्य लक्षण

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।